मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी में किंग कोबरा कपल के आगमन से पहले सांपों का रेस्क्यू, भोजन और विशेष रूम तैयार।
रीवा के मार्तण्ड सिंह जूदेव चिड़ियाघर में जल्द ही दुनिया का सबसे जहरीला और खतरनाक सांप किंग कोबरा लाया जाएगा। सेंट्रल जू अथॉरिटी से अनुमति मिल चुकी है। मौसम अनुकूल होते ही कर्नाटक से इसे लाने की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके बाद रेप्टाइल्स बाड़े का शुभारंभ किया जाएगा।














